सोमवार, 27 जून 2022

हलहारिणी अमावस्या के पवित्र दिन पर होगा पूजन

हलहारिणी अमावस्या के पवित्र दिन पर होगा पूजन
मनोज सिंह ठाकुर 
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि प्रदेश में किसान मोर्चा हितग्राही किसान चौपाल करेगा। सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टिगत हुई बैठक में कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार हितग्राही किसान चौपाल कार्यक्रम 28 जून से 03 जुलाई के मध्य आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों के मतदान केंद्रों पर न्यूनतम 100 किसानों की किसान चौपाल आयोजित की जाएगी।
चौपाल में वरिष्ठ नेता संवाद करेंगे एवं कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं किसान मोर्चे के पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। हितग्राही किसान चौपाल कार्यक्रम 28 जून को हलहारिणी अमावस्या के पवित्र दिन पर हल, टेक्टर एवं कृषियंत्र आदि के पूजन भी किए जायेंगे। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला चुनाव प्रभारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, समस्त मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...