गुरुवार, 9 जून 2022

प्रदर्शन कर रहें, कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया

प्रदर्शन कर रहें, कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया

अमित शर्मा
चंडीगढ़। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, कानून एवं व्यवस्था और पंजाब सरकार की कथित ‘प्रतिशोध की राजनीति‘ के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर प्रदर्शन कर रहें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग समेत कई कांग्रेसी नेताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने बृहस्पतिवार को हिरासत में लिया। वडिंग के अलावा विधानसभा में विपक्ष के नेता परताप सिंह बाजवा, पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओपी सोनी, विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई विधायक, पूर्व विधायक मुख्यमंत्री आवास के बाहर जमा हुए थे।
करीब आधे घंटे बाद कांग्रेसी नेताओं को आवास के अंदर जाने दिया गया।
लेकिन मुख्यमंत्री व्यस्तता के कारण इनसे नहीं मिले और कल दोपहर एक बजे का समय दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने समय देने के बावजूद न मिलने और ‘अपमान करने’ का आरोप लगाते हुए धरना और नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बात की और जब वह धरना उठाने को तैयार नहीं हुए तो सबको पुलिस वैन में बिठाकर पुलिस थाने ले गई।
इस बीच, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें अफसोस है कि ‘कांग्रेस के अवशेष’ बिना समय गंवाए उनके घर पर उन नेताओं के समर्थन में विरोध करने आ गये जिन पर रिश्वतखोरी का आरोप है। उनका समर्थन करने का मतलब है कि कांग्रेस रिश्वतखोरी की समर्थक है। वह लोग ‘साडा हक ऐथे रख’ नारे लगा रहे हैं तो क्या रिश्वतखोरी उनका हक है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धरमसोत को अवैध पेड़ कटाई के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...