रविवार, 5 जून 2022

नकवी को उप राष्ट्रपति चुनाव का प्रत्याशी बना सकते हैं

नकवी को उप राष्ट्रपति चुनाव का प्रत्याशी बना सकते हैं

मनोज सिंह ठाकुर  
भोपाल। भाजपा ने लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का सियासी भविष्य क्या होगा, या उन्हें मंत्री मंडल की जगह दूसरी जिम्मेदारी मिल सकती है, उम्मीदवार बना दिया है। अभी तक यह माना जा रहा था कि राज्यसभा में टिकट से वंचित रहे केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को भी रामपुर के मैदान में उतारा जा सकता है। हालांकि नकवी इस बात से इनकार कर रहे थे। नकवी मान रहे थे कि सिर्फ पौने दो साल बाद लोकसभा के चुनावों की घोषणा हो जाएगी, ऐसे में इतने कम समय के लिए वह मैदान में नहीं उतरना चाहते थे।
सियासत के जानकारों का मानना है कि यदि उपचुनाव में किसी वजह से वह हार जाते तो, उनके राजनीतिक भविष्य पर भी सवाल उठ खड़े होते।
 इसलिए भी वह कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे। अब राज्यसभा के लिए जब उनका कार्यकाल जुलाई में जल्द खत्म हो रहा है तो, उनका आगे की राजनीति का रास्ता क्या होगा। वह फिर किसी भी सदन के सदस्य नहीं होने पर मंत्रिमंडल में छह माह से ज्यादा नहीं रह सकेंगे।
पार्टी उन्हें उप राष्ट्रपति चुनाव का प्रत्याशी बना सकती है। इस तरह वह भाजपा के अल्पसंख्यक चेहरा के रूप में प्रमोट होंगे। मुख्तार अब्बास नकवी तीन बार राज्यसभा सदस्य रहे हैं। वह तीन बार 1998, 1999 और 2009 में लोकसभा  चुनाव भी लड़े परंतु इनमें से सिर्फ पहले चुनाव में ही उन्हें जीत हासिल हुई। उस समय केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी। उन्हें जीत का इनाम देते हुए केंद्र में सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाया गया था। 
मुख्तार अब्बास नकवी को पहली बार जब रामपुर से टिकट दिया गया था तो उनसे यहां भाजपा के पदाधिकारी भी परिचित नहीं थे। परंतु जब वह चुनाव लड़े और जीते तो यहां से स्थाई रिश्ता कायम हो गया। उन्होंने रामपुर में विकास कार्यों को भी गति दी। साथ ही आजम के क्षेत्र में भाजपा के लिए जगह बनाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...