गुरुवार, 23 जून 2022

भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें: गांधी

भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें: गांधी
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की तरफ मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस जनों से अपील की है कि वह बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े होते हुए राहत कार्य में हर संभव मदद करें। बृहस्पतिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा है कि असम में आई भीषण बाढ़ से वहां पर रहने वाले लाखों लोगों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। वहां के जनजीवन को सामान्य करने में हम सभी का सहयोग जरूरी है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा है कि वह सभी की रक्षा करें।  बनने के पोस्टर उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से की गई अपील में कहा है कि कांग्रेसजन असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए आगे आते हुए उनके साथ आकर खड़े हो और राहत कार्य में सरकार के साथ बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...