रविवार, 12 जून 2022

राजनीति: प्रायोजित गुंडागर्दी का प्रतीक बना, यूपी

राजनीति: प्रायोजित गुंडागर्दी का प्रतीक बना, यूपी

हरिओम उपाध्याय 
लखनऊ। उत्तर-प्रदेश में जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, हाथरास, फिरोजाबाद आदि जगहों पर हुई हिंसा के बाद अब पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इन सब के बीच इस मसले पर सियासत भी जारी है। आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा है, "बुलडोजर कानून का राज लागू नहीं कर रहा है। बल्कि, यह राज्य प्रायोजित गुंडागर्दी का प्रतीक बन गया है।
दरअसल यह बयान तक आया है। जब प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद उर्फ पंप के अवैध घर पर बुलडोजर चल रहा है।
उत्तर-प्रदेश पुलिस हिंसा में शामिल लोगों को गिरफ्तार व उनपर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। प्रदेश में पुलिस ने अब तक 300 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रयागराज से 91, हाथरस से 51, सहारनपुर से 71, मुरादाबाद से 34, फिरोजाबाद से 15, अलीगढ़ से छह, अम्बेडकरनगर से 34 और जालौन से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इन सभी के खिलाफ पथराव, माहौल बिगाड़ने तथा लोगों को भड़काने में लिप्त होने का आरोप है। बवाल करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है। फिलहाल इन सभी जिलों के हिंसा वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था सामान्य है और हालात काबू में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...