शनिवार, 4 जून 2022

उपचुनाव: भाजपा ने उम्मीदवारों का ऐलान किया

उपचुनाव: भाजपा ने उम्मीदवारों का ऐलान किया

संदीप मिश्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनाव में जीत हासिल करते हुए राज्य के भीतर एक बार फिर से अपनी सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने अब राज्य की 2 लोकसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में उतरने वाले पार्टी के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी की गई सूची में उत्तर प्रदेश की दोनों लोकसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में उतरने वाले उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से घनश्याम लोधी को बीजेपी का उम्मीदवार बनाया गया है।
आजमगढ़ लोकसभा सीट के उपचुनाव में दिनेश लाल यादव निरहुआ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर इलेक्शन लड़ेंगे। भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाये जाने की घोषणा के बाद आजमगढ़ दौरे पर आये दिनेश लाल यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि आजमगढ़ के विकास के लिए लोकसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत जरूरी है। यहां की जनता को यह समझना होगा कि जिनको आपने चुना उनकी वजह से इलाके का विकास ठप है। आज जहां-जहां समाजवादी पार्टी का गढ़ है, वहां पिछड़ापन है। जबकि भारतीय जनता पार्टी जहां से जीती है। वहां विकास की रफ्तार तेज है। इसलिए आजमगढ़ के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार के साथ चलें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...