शनिवार, 4 जून 2022

साइंस: टेडा-मेडा कान हटाया, नया कान लगाया

साइंस: टेडा-मेडा कान हटाया, नया कान लगाया

सुनील श्रीवास्तव  
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में मेडिकल साइंस ने एक नया कारनामा कर दिखाया है। जहां एक लड़की को थ्री डी प्रिंटिंग के जरिए डॉक्टरों ने नया कान दिया है। लड़की का दाहिना कान टेढ़ा-मेढ़ा था। डॉक्टरों ने उसे निकालकर नया कान लगा दिया है। थ्री डी प्रिंटिंग से कान प्रिंट कर लगाने का यह दुनिया का पहला मामला है। डॉक्टरों ने यह सर्जरी मार्च में की थी। अब लड़की का कान उसके शरीर के साथ काम करने लगा है। जिसके बाद इस चमत्कार की घोषणा की गई है।
लड़की के सेल से कान प्रिंट कर उसी को लगाया।
दुनिया भर में इससे पहले भी आर्टिफिशियल या किसी और के कान किसी दूसरे में लगाए जाते रहे हैं। लेकिन कान की थ्री डी प्रिंटिंग का यह पहला मामला है। खास बात यह है कि कान के लिए सेल लड़की की बॉडी से ही लिए गए थे। ऐसे में शरीर के लिए कान को स्वीकार कर पाना ज्यादा आसान होता है। क्योंकि कई बार डोनर के कान को शरीर अपना नहीं पाता है।
बचपन से ही खराब था, अब मिला जादुई कान
अमेरिका की रहने वाली 20 साल की लड़की का कान बचपन से ही टेढ़ा-मेढ़ा था। कान से उसे कुछ सुनाई भी नहीं देता था। ऐसे में लड़की के घरवालों ने डॉक्टर से सम्पर्क किया।
न्यूयार्क की 3डीबायो थेराप्यूटिक्स नाम की कंपनी ने यह सफल ऑपरेशन किया है। लड़की का नया कान अभी सामान्य के मुकाबले थोड़ा छोटा है। लेकिन यह धीरे-धीरे बड़ा हो रहा है और शरीर के साथ सामंजस्य बिठा रहा है।
यह है 3D बॉडी पार्ट का कॉन्सेप्ट
3D प्रिंटिंग अब एक सामान्य हो चुकी तकनीक है। जिसके सहारे किसी भी चीज की हूबहू नकल तैयार कर ली जाती है। ठीक वैसे जैसे 2D में पेज की प्रिंटिंग होती है। अब तक 3D प्रिंटिंग से मेटल और प्लास्टिक की चीजें ही तैयार की जाती रही हैं। लेकिन अब डॉक्टरों ने इससे मानव अंग प्रिंट करना शुरू कर दिया है। अगर यह तकनीक सफल रहती है तो आने वाले समय में दिव्यांगों को इससे काफी फायदा होगा। इस तकनीक में शरीर से कोशिका लेकर नया अंग बनाया जाता है।
कंपनी ने गुप्त रखी है तकनीक
3D प्रिंटेड कान लगाने वाली कंपनी ने अभी अपनी तकनीक को सार्वजनिक नहीं किया है। हालांकि कंपनी की ओर से यह भी बताया गया है कि उसने सभी मानदंडों का पालन किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...