गुरुवार, 9 जून 2022

गंगा के घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाईं डुबकी

गंगा के घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाईं डुबकी

सत्येंद्र पंवार
मेरठ। गंगा दशहरे पर गुरुवार को वेस्‍ट यूपी में गंगा के घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्‍था की डुबकी लगाईं। हर ओर बड़ी संख्‍या में श्रद्धालुओं तांता ही नजर आया। सुबह से भी लोग परिवार सहित घाटों पर पहुंच गए और पूजा अर्चना के साथ स्‍नाना आदि किया। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर बुलंदशहर के नरोरा के गांधी घाट पर बड़ी संख्‍या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। वहीं बागपत यमुना नदी में महिलाओं सहित अन्‍य श्रद्धालुओं ने स्‍नान किया। लेकिन यहां पर पानी बहुत कम होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी भी हुई।
वहीं मुजफ्फरनगर के मोरना में पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर दूर दराज क्षेत्रों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने हर हर गंगें जय गंगे मैया के नारों की जय घोष के साथ पतित पावनी गंगाजी में डुबकी लगाई और नगरी के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर श्रद्धा भाव से प्रसाद चढ़ाया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मेले में भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। यह सिलसिला पूरे दिन ही जारी रहेगा।
वहीं शामली के कैराना में स्थित यमुना नदी में हरियाणा व यूपी के हजरों श्रद्धालुओं ने गंगा दशहरा के पर्व पर स्नान कर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान विशेष पूजा अर्चना कर सुख शांति एवं मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए प्रार्थना की गई।
आपको बता दें कि इस साल गंगा दशहरा का पर्व 9 जून गुरुवार को मनाया जा रहा है और इस दिन चार शुभ संयोग भी बन रहे हैं। सनातन धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व बताया गया है। गंगा दशहरा पर ग्रह-नक्षत्रों से मिलकर चार शुभ योग बन रहे हैं। गुरु-चंद्रमा और मंगल का दृष्टि संबंध रहेगा। इससे गज केसरी और महालक्ष्मी योग का निर्माण होगा। वहीं, वृष राशि में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा। इसके अलावा, सूर्य और चंद्रमा के नक्षत्रों से पूरे दिन रवि योग रहेगा। इस शुभ घड़ी में दान स्नान का महत्व और ज्यादा बढ़ जाएगा।
गंगा दशहरा के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही भीषण गर्मी होने के बावजूद श्रद्धालु गंगा में गोता लगाने के लिए भारी संख्या में बैराज, गंज, नारकौर समेत कई घाट पर पहुंचे। गंगा किनारे पर मेला लगा रहा। चौकसी के लिए में गोताखोर और पुलिसकर्मी तैनात रहे। जिले में बालावाली, बैराज घाट, दारानगर गंज, नारनौर आदि घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालु भारी तादाद में पहुंचना शुरू हो गए थे। निजी वाहनों के अलावा बस और ई रिक्शा तक से श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे।
सूरज निकलने से पहले ही श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगानी शुरू कर दी और ये सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा किनारे आते रहे। गंगा में किशोरों व युवाओं ने खूब मस्ती की और गर्मी से भी राहत पाई। स्नान करने के बाद मां गंगा को प्रसाद चढ़ाकर परिवार में सुख-शांति की कामना की। कुछ सामाजिक संस्थाओं ने गंगा किनारे भंडारा करके श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया। गंगा दशहरा पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे। सभी घाटों पर स्थानीय गोताखारों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगाया गया था। इसके अलावा रास्तों व घाटों पर पुलिस तैनात रही। पुलिस ने बैराज रोड पर जाम नहीं लगने दिया जिससे राहगीरों को बहुत राहत मिली। जगह-जगह पुलिस तैनात रही।
गंगा दशहरा के पावन पर्व पर जिले के गंगाघाट पर श्रद्धालुओं का सैलाव उमड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। पुलिस-प्रशासन सुरक्षा में मुस्तैद रहा। घाट पर गोताखोर लगाए गए हैं। मनोरंजन के लिए विभिन्न गंगाघाटों पर मेले भी आयोजित किए गए हैं। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु जहां स्टाल पर पहंचकर खरीदारी कर रहे हैं। चाट-पकौड़ी एवं अन्य व्यंजनों का स्वाद चख रहे हैं। झूले झूलकर मनोरंजन कर रहे हैं।
दरअसल, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष दशमी को गंगा दशहरा मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां गंगा का अवतरण हुआ था। इसलिए इस पर्व को मां गंगा “के अवतरण दिवस के रूप में भी मनाते हैं। इस दिन पूजा-पाठ दान पुण्य का बहुत ही महत्व होता है। ज्योतिषाचार्य पं. मुकेश मिश्रा के अनुसार इस बार गंगा दशहरा विशेष संयोग संजोए हुए हैं। सूर्य देव और बुध ग्रह वृषभ राशि में विराजित होने पर बुधादित्य योग बना है। रवि योग के शुभ संयोग के साथ हस्त नक्षत्र और व्यतिपात योग का भी निर्माण इस दिन हुआ। हस्त नक्षत्र में मां गंगा का अवतरण होने के कारण गंगा दशहरा के दिन यह योग बनना बेहद शुभ माना गया है।
गंगा दशहरा पर जिले में स्थित छोटी काशी के नाम से विख्यात अनूपशहर, आहार के अवंतिका देवी घाट, सिद्ध बाबा आश्रम घाट, नरौरा, कर्णवास आदि गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालु जल, अन्न, फल, वस्त्र, पूजन, सुहाग सामग्री, नमक, तेल, गुड़ और स्वर्ण का दान कर पुष्य लाभ कमा रहे हैं। संकटों से छटकारा पाने की कामना कर रहे हैं। इसके अलावा बुलंदशहर नगर के वलीपुरा, खुर्जा के मूड़ाखेड़ा, पलड़ा झाल क्षेत्र से होकर गुजर रही गंगनहर के घाटों पर भी श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...