गुरुवार, 9 जून 2022

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,271 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,271 नए मामलें 

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर तेजी से वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटों में नए मामलों में भी इजाफा दर्ज किया गया है। वहीं, लंबे समय के बाद एक बार फिर सक्रिय मामलों की संख्या में भी कमी आई है। अब यह आंकड़ा 32,498 पर पहुंच गया है। केरल में भी कोरोना के मरीज एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। गौरतलब है, कि केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,271 नए मामलें सामने आए हैं। जिसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या 11,263 पर पहुंच गई है। 
गुरुवार यानी, 09 जून 2022 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 7,240 मामले सामने आए। जबकि इससे पहले 08 जून को 5,233 नए मामले सामने आए थे। जबकि 07 जून को 3,714 नए मामले सामने आए थे। देश में अब सक्रिय मामलों की दर 0.08 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी दर 98.8 फीसदी पर पहुंच चुकी है। 
पिछले 24 घंटे में 1 की जान गई है। जबकि 3,591 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही सरकार ने पिछले दिनों कोरोना से हुई 6 मौतों के आंकड़े को भी आज साझा किया है। यदि दैनिक सक्रिय मामलों की दर की बात की जाए तो वो 2.13 फीसदी रही। गौरतलब है कि अब तक 85.4 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते 24 घंटों में 3,07,716 जांच की गई।
इस समय केरल में सबसे ज्यादा 11,263 मामले सक्रिय हैं। महाराष्ट्र में 9,806, कर्नाटक में 2,623, दिल्ली  में 1,691, तमिलनाडु में 1,021 और हरियाणा में 933 मामले अभी भी सक्रिय हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...