रविवार, 12 जून 2022

टिकटॉक स्‍टार नोरिगिया का 19 साल की उम्र में निधन

टिकटॉक स्‍टार नोरिगिया का 19 साल की उम्र में निधन

अकांशु उपाध्याय/अखिलेश पांडेय 
नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी/लंदन। मशहूर टिकटॉक स्‍टार कूपर नोरिगिया का महज 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर से फैंस सदमे में हैं। 9 जून को उन्‍हें लॉस एंजिलिस के एक मॉल के पार्किंग एरिया में मृत पाया गया था। कपूर की मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।
टिक टॉक स्‍टार कूपर नोरिगिया की मौत
बता दें कि कूपर के मौत की जानकारी लॉस एंजिलिस मेडिकल एग्‍जामि‍नर ने दी है। गौर करने वाली ये है कि कूपर की मौत से कुछ घंटे पहले ही उन्‍होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्‍ट किया था, जिसमें उन्‍होंने लिखा था, ‘ऐसा कौन सोचता है कि वो लोग जवानी में मर जाएंगे। वीडियो में वह बेड पर लेटे नजर आ रहे थे। 
इस वीडियो के पोस्‍ट करने के कुछ घंटे बाद ही कूपर मृत पाए गए। कूपर की मौत की खबर से उनके फैंस को गहरे सदमा लगा है। रिपोर्ट्स के अनुसार कूपर की बॉडी पर किसी भी तरह के निशान या हिंसा के सबूत नहीं मिले हैं।
फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। कूपर के लिए मेंटल हेल्‍थ बहुत अहम था। हाल ही में उन्‍होंने एक डिस्‍कार्ड ग्रुप बनाया था, जहां वह अपने फॉलोवर्स के साथ मेंटल हेल्‍थ पर बात किया करते थे।
कूपर के टिक टॉक पर 1.77 मिलियन फॉलोअर्स थे। वह टिक टॉक पर अक्सर फैशन के बारे में मजेदार वीडियो पोस्ट किया करते थे। वहीं इंस्टाग्राम पर भी उनके 4,27,000 फॉलोअर्स थे। उन्‍होंने कई टिक टॉक स्‍टार के साथ काम किया है‌। कई शो में हिस्‍सा लेते भी नजर आए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...