मंगलवार, 14 जून 2022

पुलिस की गोली लगने से 1 बदमाश घायल, दूसरा फरार

पुलिस की गोली लगने से 1 बदमाश घायल, दूसरा फरार

अश्वनी उपाध्याय     
गाजियाबाद। थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने मोटरसाईकिल सवार दो व्यक्तियों को बेहटा रेल अंडर पास के पास चैकिंग के दौरान रोका, तो वह दोनों व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल को तेज गति से पीछे मोड़कर पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगें। जिस पर थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा अपने साहस का परिचय देते बदमाश की घेराबंदी की गई। बदमाशों के द्वारा पुलिस को लक्ष्य करके जान से मारने की नीयत से फायर किया गया।
वहीं, थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश को पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, तथा दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया।
पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम शहजाद पुत्र इंतजार निवासी राम पार्क ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद 30 वर्ष बताया, तथा भागे हुए अपने साथी का नाम राजू बताया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का नाम व पता...
शहजाद पुत्र इंतजार निवासी राम पार्क ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद 30 वर्ष

बरामदगी का विवरण...
1- एक अदद टी वी एस मोटरसाइकल चोरी की 
2- 01 तमंचा 315 बोर
3- 04 कारतूस- (02 खोखा 02 जिंदा अभियुक्त का अपराधिक इतिहास पकड़े गए। बदमाश शहजाद पर एक दर्जन से भी ज्यादा अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने मैं थाना लोनी बॉर्डर की टीम मौजूद रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...