रविवार, 8 मई 2022

एलियंस से संपर्क के लिए नया प्लान बनाया

एलियंस से संपर्क के लिए नया प्लान बनाया  

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत  
वाशिंगटन डीसी। दुनिया में इन दिनों एलियन की चर्चा तेज हो गई है। एलियंस के बारे में आए दिन नए-नए और चौंकाने वाले दावे किए जाते हैं। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है ? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब खोजने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है ? वह यह नहीं पता कर पाए हैं कि ब्रह्मांड में कोई ऐलियन जैसी चीज है भी या नहीं ? हालांकि आए दिन एलियन के बारे में हैरान करने वाली खबरें आती हैं। लोगों ने कई बार एलियंस और यूएफओ को देखने का दावा किया है।
अब इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एलियंस से संपर्क करने के लिए एक नया प्लान बनाया है। नासा के इस प्लान के बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। आइए जानते हैं कि नासा ने एलियंस से संपर्क साधने के लिए क्या प्लान बनाया है? इंसान सालों से ब्रह्मांड में जीवन की तलाश कर रहा है। इसके लिए दुनिया की अंतरिक्ष एजेंसियां स्पेस में सिग्नल भेजती हैं। लेकिन अब नासा ने धरती की तरफ एलियंस को आकर्षित करने के लिए अंतरिक्ष में इंसानों की न्यूड तस्वीरों को भेजने का प्लान बनाया है।
नासा का यह प्लान जरूर अजीबोगरीब लग रहा होगा, लेकिन यह एक अपडेट बाइनरी कोड मैसेज का हिस्सा है। नासा इस मैसेज का एलियंस से संपर्क के लिए इस्तेमाल करेगा। नासा के वैज्ञानिक सालों से एलियंस से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।
नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के खगोल वैज्ञानिक डॉ. जोनाथन जियांग और उनकी टीम ने इस बाइनरी कोड मैसेज को तैयार किया है। इस मैसेज में एक न्यूड महिला और पुरूष की तस्वीरों के अलावा, मैथ से जुड़े सवाल, डीएनए संरचना और सौर मंडल में।
धरती से संबंधित जानकारियों को शामिल किया गया है।
शोधकर्ताओं ने बताया है कि एक बाइनरी-कोडेड मैसेज को तैयार किया गया है जो मिल्की वे आकाशगंगा में एक मैसेज ट्रांसमिट करेगा। उनका कहना है कि तैयार किए गए इस मैसेज में मैथ के सवाल और भौतिक के नियम भी हैं।
शोधकर्ताओं का कहना है कि धरती पर जीवन की जैव रासायनिक संरचनाओं की जानकारी को इस मैसेज में शामिल किया गया है। इसके अलावा सौर मंडल की डिजिटल तस्वीर और धरती की सतह के बारे में जानकारी दी गई है।
उनका कहना है कि इस मैसेज में इंसानों की डिजिटल तस्वीर भी है और मैसेज को कैसे वापस भेजना है उस तरीके को भी बताया गया है। जियांग और उनकी टीम ने प्रस्ताव दिया है कि इस मैसेज को चीन के गुइझोई में स्थित टेलीस्टोप या कैलिफोर्निया में SETI संस्थान के एलन टेलीस्कोप से ट्रांसमिट कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...