गुरुवार, 5 मई 2022

गाजियाबाद में हत्या, होटल के कमरे में मिला शव

गाजियाबाद में हत्या, होटल के कमरे में मिला शव

अश्वनी उपाध्याय   
गाजियाबाद/अलीगढ़। अलीगढ़ की महिला की गाजियाबाद में हत्‍या कर दी गई। महिला का शव होटल के कमरे में मिला है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गाजियाबाद की पुलिस ने अलीगढ़ में मृतक महिला के स्‍वजनों को जानकारी दे दी है। सूचना मिलने के बाद स्‍वजन अलीगढ़ से गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया स्थित एक होटल में महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव बृहस्पतिवार सुबह कमरे में मिला। मृतका की पहचान अलीगढ़ निवासी प्रियंका देवी पत्नी व्यापारी सिंह के रूप में हुई है। महिला कल देर रात होटल में आकर रूकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डाक्टरों का पैनल महिला के शव को पोस्टमार्टम करेगा। इधर अलीगढ़ में जानकारी मिलने पर अनेक रिश्‍तेदार व परिचित मृतक महिला के घर पहुंच गए और शोक संवेदना व्‍यक्‍त की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...