सोमवार, 2 मई 2022

तेज रफ्तार कार ने 5 विद्यार्थियों को मारीं टक्कर

तेज रफ्तार कार ने 5 विद्यार्थियों को मारीं टक्कर 

विजय भाटी         

गौतमबुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा बीटा-2 कोतवाली एरिया में तेज रफ्तार कार ने पांच विद्यार्थियों को टक्कर मार दी और फरार हो गई। घटना में इंजीनियरिंग के एक स्टूडेंट्स की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल के डॉक्टर घायलों की हालत नाजुक बता रहे हैं। वहीं पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात होटल से खाना खाकर स्टूडेंट्स रुम पर जा रहे थे। जब ये रेयान गोलचक्कर के पास पहुंचे। उसी दौरान एक तेजरफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में 5 स्टूडेंट्स गंभीर रुप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। जहां पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यहां अस्पताल में एक डॉक्टरों ने इंजीनियरिंग के स्टूडेंट 23 वर्षीय आयुष शर्मा को मृत घोषित कर दिया। मृतक गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीटेक का स्टूडेंट था। यह मूलरूप से आगरा के शाहगंज का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।
चार छात्रों की हालत गंभीर...
इस हादसे में घायल हुए चार अन्य छात्रों का इलाज ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घायलों के नाम अंजली यादव, आदित्य, ईशा और वैष्णवी बताया है। पुलिस का कहना है कि सभी छात्र गलगोटिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं। डॉक्टर घायल छात्रों की हालत नाजुक बता रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...