बुधवार, 11 मई 2022

80 से अधिक बच्चों को चपेट में लिया: फीवर

80 से अधिक बच्चों को चपेट में लिया: फीवर 

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ है और एक नई बीमारी का प्रकोप शुरू हो गया है। केरल के कई हिस्सों में एक नए वायरस का पता चला है, जिसका नाम टोमैटो फीवर है। इस बीमारी के सबसे ज्यादा शिकार बच्चे हो रहे हैं। भारत के केरल में अब तक 80 से ज्यादा बच्चों को टोमैटो फीवर ने अपनी चपेट में लिया है।
टोमैटो फीवर क्या है ?
टोमैटो फीवर एक तरह का वायरल बुखार है। यह अधिकतर पांच साल से कम उम्र के बच्चों को होता है। इसे टोमैटो फ्लू और टोमैटो फीवर का नाम दिया गया है।
टोमैटो फीवर के कारण...
टोमैटो फीवर किस वायरस की वजह से हो रहा, इसका पता नहीं चल सका है। कहा जा रहा है कि बीमार बच्चे से इसका संक्रामण दूसरे में फैल सकता है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार संक्रमण रोकने के उपाय नहीं किए गए तो वायरस तेजी से लोगों को शिकार बना सकता है।

टोमैटो फीवर के लक्षण...
टोमैटो फीवर की चपेट में आने पर शरीर पर लाल रंग के चकत्ते हो जाते हैं। इसके साथ ही तेज बुखार, शरीर में दर्द, पेट में ऐंठन, उल्टी, दस्त, खांसी और जुकाम हो जाता है। कुछ बच्चों में हाथों का रंग बदलने जैसे लक्षण भी नजर आ रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...