सोमवार, 30 मई 2022

राष्ट्रपति ने गोवा के 'स्थापना दिवस' पर बधाई दी

राष्ट्रपति ने गोवा के 'स्थापना दिवस' पर बधाई दी 

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को गोवा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गोवा की समृद्ध संस्कृति सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। गोवा को 30 मई 1987 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। इससे पहले यह केंद्र-शासित प्रदेश गोवा, दमन एवं दीव का हिस्सा था। कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘गोवा के स्थापना दिवस पर सभी गोवावासियों को बधाई। 
भारत के कुछ सबसे खूबसूरत स्थलों की भूमि गोवा की समृद्ध उदार संस्कृति सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गोवा ने विकास के विभिन्न मानकों में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...