रविवार, 29 मई 2022

'महिला व्यापार मंडल' सदस्यता अभियान को बढ़ाया

'महिला व्यापार मंडल' सदस्यता अभियान को बढ़ाया 

बृजेश केसरवानी         
प्रयागराज। अखिल भारतीय महिला व्यापार मंडल की मंडल प्रभारी लक्ष्मी बहुगुणा जोशी, जिला प्रभारी स्मृति श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला व्यापार मंडल सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए 20 सदस्य बनाएं। जिसमें ब्यूटी पार्लर संचालक, बुटीक, के अलावा व्यापार कर रही महिलाओं को जोड़कर संगठन को आगे बढ़ाया और स्वच्छता अभियान को तेजी लाने के लिए संगठन को मजबूत करने के लिए 5 महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर प्रदेश संगठन जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी, नगर प्रभारी नीरज जायसवाल ने देकर उनका सम्मान किया। 
सम्मान होने वालों में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी स्मृति श्रीवास्तव, लक्ष्मी बहुगुणा जोशी, कल्याणी बक्स, अंजना गुप्ता, रीता वर्मा,शालिनी सिन्हा, उषा गुप्ता, स्वरिका भरद्वाज , अनुराधा त्रिपाठी का सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी, नगर प्रभारी नीरज जायसवाल, ने सभी महिलाओं को संगठन को मजबूत करने के लिए डोर-टू-डोर पहुंच कर महिलाओं को जोड़ने के लिए और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपील किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ द्वारा पूरे प्रदेश में अतिक्रमण अभियान के तहत चौराहा जनपद प्रयागराज में स्मार्ट सिटी के तहत मंडला आयुक्त संजय गोयल, जिलाधिकारी प्रयागराज संजय खत्री द्वारा अभियान में महिला व्यापार मंडल, एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अपना पूर्ण योगदान देने का शपथ लिया और निगरानी समिति में महिलाओं का भी योगदान रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...