शनिवार, 7 मई 2022

महत्वपूर्ण सुधारों के बीच होगी हज यात्रा: नकवी

महत्वपूर्ण सुधारों के बीच होगी हज यात्रा: नकवी   

कविता गर्ग           

मुंबई। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि हज यात्रा-2022 महत्वपूर्ण सुधारों के बीच होने जा रही है। उन्होंने कहा कि हज यात्रियों के स्वास्थ्य और आरोग्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। हज हाउस में ‘खादिम उल हुज्जाज’ के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए नकवी ने कहा कि 2022 में कुल 79,237 भारतीय मुस्लिम हज के लिए जाएंगे। जिनमें से 50 फीसदी महिलाएं हैं। मंत्री ने कहा कि हज-2022 की पूरी प्रक्रिया को भारत और सऊदी अरब की सरकारों के आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ तैयार किया गया है, जिसमें पात्रता मानदंड, उम्र सीमा, स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताएं और अन्य चीजें शामिल हैं।

पिछले दो वर्षों से कोविड-19 महामारी के कारण हज यात्रा नहीं हो सकी थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं कि हज यात्रियों पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ न पड़े, क्योंकि वे बिना किसी सब्सिडी के हज यात्रा करेंगे। सऊदी अरब में किफायती कीमतों पर आवास, परिवहन और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने की प्रक्रिया जारी है।उन्होंने कहा कि हज यात्रियों की चयन प्रक्रिया पूरी करने में कोविड-19 टीकाकरण के पूरा होने और दोनों देशों की सरकारों द्वारा तय किए गए आवश्यक मानदंडों पर ध्यान दिया गया। नकवी ने कहा कि हज 2022 की पूरी प्रक्रिया को 100 प्रतिशत डिजिटल बनाना हज यात्रियों के स्वास्थ्य और आरोग्य को सुनिश्चित करने के लिहाज से बेहद फायदेमंद रहा है।

उन्होंने कहा कि कम से कम 56,601 हज यात्री भारतीय हज समिति और 22,636 मुस्लिम हज समूह आयोजक (एचजीओ) के जरिये हज-2022 के लिए रवाना होंगे। मंत्री ने कहा कि 1,800 से अधिक मुस्लिम महिलाएं ‘मेहरम’ (पुरुष साथी) के बिना हज-2022 के लिए जाएंगी और वे बिना लॉटरी प्रणाली के हज पर जाएंगी। मंत्री ने कहा कि हज 2022 के लिए कुल 83,140 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि हज यात्री अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोचीन, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और श्रीनगर जैसे 10 केन्द्रों से भारतीय हज समिति के माध्यम से जाएंगे। नकवी ने कहा कि अहमदाबाद केन्द्र के तहत गुजरात आएगा, जबकि बेंगलुरू के केन्द्र के तहत कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का चित्तूर जिला आएगा।

कोचीन केन्द्र के तहत केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार आएंगे। दिल्ली केन्द्र के तहत दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिले आएंगे। गुवाहाटी केन्द्र के तहत असम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और नगालैंड आएंगे। कोलकाता केन्द्र के तहत पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा, झारखंड और बिहार आएंगे। लखनऊ केन्द्र के तहत उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों को छोड़कर राज्य के सभी हिस्से आएंगे। मंत्री ने कहा कि मुंबई के तहत महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली के लिए होगा और श्रीनगर आरोहण बिंदु के तहत जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख-कारगिल क्षेत्र आएगा। नकवी ने आगे कहा कि हज यात्रियों को डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड, ‘ई-मसिहा’ स्वास्थ्य सुविधा और ई-लगेज प्री-टैगिंग दी जाएगी, जो मक्का-मदीना में आवास और परिवहन के बारे में हर जानकारी देता है। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश भर से 12 महिलाओं सहित 400 से अधिक खादिम-उल-हुज्जाज ने भाग लिया। खादिम-उल-हुज्जाज मक्का-मदीना में भारतीय हज यात्रियों की सहायता करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...