रविवार, 29 मई 2022

सेवा 'शिक्षा प्रशिक्षण' वर्ग के पांचवे दिन का उद्घाटन

सेवा 'शिक्षा प्रशिक्षण' वर्ग के पांचवे दिन का उद्घाटन 

बृजेश केसरवानी                  
प्रयागराज। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर प्रयागराज के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता की सूचना अनुसार, विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे के संयोजन में विद्या भारती काशी प्रांत द्वारा संचालित सेवा बस्तियों में चल रहे संस्कार केंद्रों के संयोजको के सात दिवसीय सेवा शिक्षा प्रशिक्षण वर्ग के पांचवे दिन का उद्घाटन, मुख्य अतिथि सचिव, भारतीय शिक्षा परिषद पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं प्रशिक्षण प्रमुख दिनेश सिंह ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रमुख विजय उपाध्याय का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का प्रारंभ संगीताचार्य मनोज गुप्ता के निर्देशन में मां सरस्वती की सुमधुर वंदना से हुआ। अतिथियों का सम्मान माल्यार्पण स्मृति चिन्ह एवम अंगवस्त्रम से किया गया। प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने अतिथियों सहित आए हुए समस्त केंद्र संयोजको का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि के रूप में अपना उद्बोधन देते दिनेश सिंह ने बताया कि आप सब का जीवन त्याग और तपोमय है, समता और समानता की लहर पूरे देश में दौड़ रही है और पूरे देश में नारी का सम्मान भी बढ़ रहा है। भारतीय जीवन मूल्यों में नारी की संस्कृति फलती-फूलती है। हमारे भारतीय महापुरुषों ने अनेकों बुराइयों एवं कुरीतियों को दूर करने का प्रयास तथा जिसे समाज ने ठुकराया उसे अपनाने का कार्य किया है। वर्तमान समय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सर्व समाज के साथ-साथ हिंदुओं को जगाने का प्रयास तथा इसको परम वैभव तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। क्योंकि हिंदू जगे तो देश जगेगा, तभी मानव का विश्वास जगेगा, भेद भावना तमस हटेगा, समरसता अमृत बरसेगा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में अपना उद्बोधन देते हुए विजय उपाध्याय ने बताया कि सीमा क्षेत्रों में कार्य करने से हमारे लक्ष्य की पूर्ति संभव है। आप सभी बंधु ,भगिनी श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं और प्रेरणास्रोत हैं सेवा कार्य ईश्वरीय कार्य है। जो स्वयं ईश्वर की कृपा से पूर्ण हो जाता है। सीमा क्षेत्र नेपाल में संस्कार केंद्रों के 28000 स्वयंसेवकों का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें दूरदराज के अनेकों स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया, उक्त कार्यक्रम में काशी प्रांत से लगभग 100 सेवा केंद्र के संयोजक भाग ले रहे है।
 इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा शिक्षा संयोजक रामस्वरूप, प्रांतीय सेवा प्रमुख कमलाकर तिवारी, क्षेत्रीय सीमा सेवा संयोजक राघव , सह शिक्षा सेवा संयोजक नरसिंह नारायण सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, अवधेश कुमार, प्रवीण कुमार तिवारी, कुंदन सिंह, अभिषेक शर्मा ,दीपक दयाल ,सचिन सिंह परिहार, विशाल कुमार सहित विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु एवं आचार्या दीदियां उपस्थित रहे। संचालन दिनेश कुमार शुक्ला ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...