बुधवार, 11 मई 2022

रूस की सेना ने अपने ही सैनिकों पर हमला किया

रूस की सेना ने अपने ही सैनिकों पर हमला किया 

अखिलेश पांडेय        

मॉस्को/कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को ढाई महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। यूक्रेन के कई शहर बर्बाद हो चुके हैं। इस बीच, यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस की सेना ने गलती से अपने ही सैनिकों पर हमला करके उनको मौत के घाट उतार दिया। यूक्रेनी सेना के अधिकारियों ने रूस को थैंक्यू कहा है।रिपोर्ट के अनुसार, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच व्लादिमीर पुतिन की सेना को एक और झटका लगा है। रूसी सैनिकों को उनकी ही सेना ने गलती से मार दिया। रूसी सेना ने अपने सैनिकों पर फ्लेमथ्रोवर से हमला किया‌‌। लेकिन जब रूसी सेना हमला कर रही थी तब उसे पता नहीं था कि वो यूक्रेन के सैनिकों को नहीं बल्कि अपने सैनिकों को मार रही है। रूसी सैनिकों पर उनकी ही आर्मी की तरफ किए गए हमले के बाद यूक्रेन के मिलिट्री अफसरों ने रूस को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि रूसी सेना ने हमारी मदद की इसके लिए धन्यवाद। रूसी सेना ने अपने सैनिकों पर यूक्रेन के प्रांत में हमला किया।

हालांकि, रूस ने अभी तक रूसी सेना की गलती पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। ये पता नहीं चल पाया है कि रूसी सेना के हमले में उसके कितने सैनिक मारे गए? इस बीच, यूक्रेन की तरफ से ये भी दावा किया है कि रूसी सैनिक खुद अपने वाहनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे उनको यूक्रेन में आगे की तरफ बढ़कर जंग नहीं करनी पड़े। वहीं, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में एक लंबे युद्ध की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जब से रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर अपना आक्रमण शुरू किया। राजधानी कीव में 390 इमारतों को नष्ट कर दिया गया है। जिनमें से 222 आवासीय अपार्टमेंट हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...