रविवार, 8 मई 2022

60 फुट नीचे गिरी बस, 4 की मौत, 25 जख्मी

60 फुट नीचे गिरी बस, 4 की मौत, 25 जख्मी 

कविता गर्ग 

मुंबई। महाराष्ट्र के माणगांव के पास घोणसे घाट में एक बस उलट-पलट कर 60 फुट नीचे गिर गई। इस भीषण बस दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 लोगों की इलाज के दौरान मौंत की खबर है। यह दुर्घटना माणगांव के म्हसला के पास मोड़दार सड़क में यह हादसा हुआ। बस में कुल कितने यात्री सवार थे इसकी ठीक तरह से जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। अब तक मिली जानकारियों के मुताबिक 4 लोगों की मौत और 25 लोग जख्मी हुए हैं। ये सभी यात्री मुंबई से सटे ठाणे के रहने वाले थे। जख्मी हुए सभी यात्रियों को म्हसला ग्रामीण अस्पताल और माणगांव उप जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

दुर्घटना की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। घटना के बारे में विस्तार से पूछताछ की जा रही है। यह प्राइवेट बस ठाणे से श्रीवर्धन की ओर जा रही थी। तभी रायगढ़ जिले के म्हसला तालुके में घोणसे घाट के पास यह बस उलट कर नीचे गिर गई। बस करीब 60 फुट नीचे जा गिरी है। दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद के लिए घटनास्थल पर प्रशासन ने सारे इंतजाम लगा दिए हैं। जिले की संरक्षक मंत्री अदिति तटकरे ने भी मरने वालों के परिजनों और जख्मी लोगों से मुलाकात की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...