सोमवार, 30 मई 2022

सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ भी बनें, मस्क

सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ भी बनें, मस्क 

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव       
नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ भी बन गए हैं। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ को साल 2021 में 23.5 अरब डॉलर यानी 1.82 लाख करोड़ रुपये की सैलरी मिली। इसमें स्टॉक ऑप्शन भी शामिल है। ये स्टॉक ऑप्शन 2018 में जारी किया गया था और इसे भुनाने की डेडलाइन 2021 तक थी। फॉर्चून-500 कंपनियों की सैलरी के मामले में मस्क पहले नंबर पर हैं। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले 10 सीईओ टेक और बायोटेक कंपनियों के हैं। इनमें ऐपल के टिम कुक, नेटफ्लिक्स के रीड हेस्टिंग्स और माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला शामिल हैं।
मस्क को 2021 में जितना पैसा मिला, वह भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल की कुल नेटवर्थ से अधिक है। मस्क को 23.5 अरब डॉलर की सैलरी मिली। फॉर्चून-500 कंपनियों में टेस्ला 65वें नंबर पर है। साल 2021 में कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले 71 फीसदी उछलकर 53.8 अरब डॉलर रहा। इलेक्ट्रिक वीकल बनाने वाली यह कंपनी दुनिया की सबसे मूल्यवान ऑटो कंपनी है।
ऐपल के सीईओ टिम कुक को 2021 में सैलरी के रूप में 77.55 करोड़ डॉलर रही। इसमें अधिकांश हिस्सा शेयरों का रहा। 10 ईयर ग्रांट के रूप में उनके पास 1.7 अरब डॉलर के शेयर हैं। फॉर्चून-500 कंपनियों की लिस्ट में ऐपल तीसरे नंबर पर रही। दुनियाभर में चिप की कमी के कारण कंपनी को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। NVIDIA के कोफाउंडर जेनसेन हुआंग 2021 में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली सीईओ की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। इस दौरान उन्हें सैलरी के रूप में 50.7 करोड़ डॉलर मिले। नेटफ्लिक्स के रीड हेस्टिंग्स इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्हें सैलरी के रूप में 4.08 करोड़ डॉलर रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प...