मंगलवार, 17 मई 2022

टी-20 सीरीज, 16 सदस्यीय टीम का ऐलान

टी-20 सीरीज, 16 सदस्यीय टीम का ऐलान  

मोमीन मलिक         
नई दिल्ली/प्रिटोरिया। भारत के खिलाफ 9 जून से खेलें जाने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान टेम्बा बवुमा संभालते हुए नजर आएंगे। वहीं, आईपीएल 2022 में खेल रहे कगिसो रबाडा, क्विंटन डी कॉक भी सीरीज का हिस्सा होंगे। वहीं चोट के बाद एनरिक नॉर्टजे भी इस सीरीज के साथ राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। सबसे हैरान करने वाला चयन मुंबई इंडियंस के लिए इस आईपीएल सीजन डेब्यू करने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स का रहा। उन्हें पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चुना गया है।
21 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका टी-20 चैलेंज में गेबेट्स वारियर्स के लिए खेलते हुए पिछले सीज़न शानदार प्रदर्शन कर प्रभावित किया था। उन्होंने सात पारियों में 48.83 की औसत से 293 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 183.12 का था। इसके अलावा उन्होंने 23 छक्के भी लगाए थे। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए चुने जाने से पहले वह जिम्बाब्वे में दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ टीम का भी हिस्सा थे।
इसके अलावा तेज गेंदबाज वेन पार्नेल भी लम्बे समय बाद टी-20 टीम का हिस्सा बने हैं। वह आखिरी बार 2017 में इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली दक्षिण अफ्रीका की टी-20 टीम का हिस्सा थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...