गुरुवार, 21 अप्रैल 2022

व्हाट्सएप का नया फीचर, क्रिएट ग्रुप शॉर्टकट

व्हाट्सएप का नया फीचर, क्रिएट ग्रुप शॉर्टकट   

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। व्हाट्सएप अपने ग्लोबल यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को पहले से और बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर लाता रहता है। इसी कड़ी में अब कंपनी व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा एक बेहद सुविधाजनक और काम का फीचर लाई है। इस फीचर का नाम क्रिएट ग्रुप शॉर्टकट हैं। नए फीचर की मदद से यूजर किसी भी कॉन्टैक्ट के साथ शॉर्टकट के जरिए तुरंत ग्रुप बना सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, क्रिएट ग्रुप शॉर्टकट का ऑप्शन यूजर्स को कॉन्टैक्ट इन्फो सेक्शन में मिलेगा। बताया जा रहा है कि शॉर्टकट पर टैप करने के साथ ही वॉट्सऐप ऑटोमैटिकली उस कॉन्टैक्ट को एक नया ग्रुप बनाने के लिए ऐड कर लेगा। 
यह ग्रुप तुरंत नहीं नहीं क्रिएट होगा क्योंकि इसके लिए आपको इसमें और मेंबर्स को भी ऐड करना होगा। यह शॉर्टकट आपको तभी नजर आएगा, जब आपका और उस कॉन्टैक्ट का कोई कॉमन ग्रुप होगा। ऐंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.22.9.13 के लिए रोलआउट कर रही है। ऐसे में यह अभी ज्यादा यूजर्स तक नहीं पहुंच पाया है। बग फिक्स के बाद कंपनी आने वाले कुछ हफ्तों में इसके स्टेबल अपडेट को रोलआउट कर सकती है। कुछ दिन पहले कंपनी ने कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए ऐप लैंग्वेज को चेंज करने का फीचर रोलआउट किया था। हालांकि, अब इसे कुछ वजहों के कंपनी ने डिसेबल कर दिया है। माना जा रहा है कि ऐप लैंग्वेज चेंज करने वाले इस फीचर में कुछ खामियां हैं, जिन्हें ठीक करके कंपनी इसे फिर से रिलीज करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...