शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022

परीक्षा: 23 से प्रारंभ होगा कॉपियों का मूल्यांकन

परीक्षा: 23 से प्रारंभ होगा कॉपियों का मूल्यांकन    

संदीप मिश्र       

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा हर साल कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा कुछ देरी के साथ 24 मार्च 2022 से शुरू होकर 13 अप्रैल 2022 तक चली थी। यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़े सभी अपडेट्स upmsp.edu.in पर चेक करते रहें। यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2022 शुरू हो चुकी है। इस साल प्रैक्टिकल परीक्षाओं को दो चरणों में थ्योरी एग्जाम के सेंटर पर ही आयोजित किया जा रहा है। वहीं, यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की कॉपियों का मूल्यांकन प्रोसेस कल यानी 23 अप्रैल, 2022 से शुरू हो जाएगा।

इसके लिए बोर्ड ने कई गाइडलाइंस जारी की हैं। सभी शिक्षकों को इनका अनिवार्य रूप से पालन करना होगा‌। यूपी बोर्ड रिजल्ट (UP Board Results 2022) मई 2022 में upmsp.edu.in पर अपलोड किया जाएगा।

यूपी बोर्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार, यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल हुए स्टूडेंट्स को एक्सट्रा मार्क्स मिलेंगे। पॉइंट्स में समझिए पूरा मामला।
1- बोर्ड परीक्षा में कुछ सवाल गलत थे, जिनके बदले में परीक्षार्थी को पूरे अंक दिए जाएंगे।
2- इस साल अच्छी हैंडराइटिंग के लिए भी स्टूडेंट्स को एक्सट्रा मार्क्स दिए जाने की बात सामने आई है।
3- यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों को स्टेप प्रोसेस में जांचा जाएगा। अगर 5 नंबर के सवाल में किसी छात्र ने दो स्टेप्स भी सही लिखे हैं तो उसे दो नंबर दिए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...