बुधवार, 13 अप्रैल 2022

भाजपा पर एजेंडा चलाने का आरोप: दिग्विजय

भाजपा पर एजेंडा चलाने का आरोप: दिग्विजय   

मनोज सिंह ठाकुर            
भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ एक फर्जी फोटो सोशल मीडिया पर साझा करने के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है। इस संबंध में दिग्विजय सिंह ने बुधवार को भाजपा पर एजेंडा चलाने का आरोप लगाया है।
दरअसल, दिग्विजय सिंह ने बिहार की फोटो को खरगोन का बताकर प्रशासन को घेरने का प्रयास किया। जिसके बाद दिग्विजय सिंह की चौतरफा आलोचना हुआ। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने ट्वीट को डिलीट कर दिया।
खरगोन में रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव, कुछ वाहनों और घरों में आगजनी की घटनाओं के बाद पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया। इसके साथ ही शिवराज सरकार ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा था कि दंगाईयों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मध्य प्रदेश की धरती में दंगाईयों का कोई स्थान नहीं है और फिर खरगोन में आरोपियों के मकानों और दुकानों पर सरकारी बुलडोजर चलाया गया।
सरकारी कार्रवाई को लेकर दिग्विजय सिंह खफा हो गए और उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए खरगोन प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा था कि क्या खरगोन प्रशासन ने हथियारों को लेकर जुलूस निकालने की इजाजत दी थी। लेकिन उन्होंने जो फोटो साझा किया था वो मध्य प्रदेश का नहीं बल्कि बिहार का था। जिसके कुछ वक्त बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन वह काफी ज्यादा वायरल हो चुका था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...