सोमवार, 11 अप्रैल 2022

सऊदी: हज यात्रा को कुछ नियमों के साथ मंजूरी

सऊदी: हज यात्रा को कुछ नियमों के साथ मंजूरी      

सुनील श्रीवास्तव       
रियाद। सऊदी अरब सरकार ने 2022 में होने वाली हज यात्रा को कुछ नियमों के साथ मंजूरी दे दी है। इस साल कोरोना के प्रतिबंधों में ढील देते हुए यात्रियों की संख्या में भी इजाफा किया है। हालांकि इस बार हज यात्रा की इच्छा रखने वाले 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को सऊदी सरकार ने निराश किया, वे लोग इस बार आवेदन नहीं कर सकते हैं।
सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस बार हज के लिए यात्रियों की संख्या 10 लाख रखी गई है, जो पिछले साल कुल 60 हजार थीं। वहीं, बताया गया कि यात्रा के लिए हर देश के कोटे की जानकारी जल्द ही दी जाएगी।
65 साल से कम के व्यक्ति ही हज यात्रा पर जा सकेंगे।
आने वाले यात्रियों को सऊदी सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से मान्यता प्राप्त कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होनी चाहिए।
जिस देश से यात्री आ रहे हैं सऊदी अरब पहुँचने के 72 घंटे पहले तक का कोविड-19 का नेगेटिव सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
2019 के बाद कोरोना महामारी के चलते सऊदी सरकार ने 2020 और 2021 में विदेशी लोगों को इस यात्रा में शामिल होने पर रोक लगा दी थी। इन दो वर्षों के दौरान केवल सऊदी अरब के स्थानीय नागरिक ही हज यात्रा कर सकते थे। 2020 में कुल 1000 लोगों ने और 2021 में 58,745 लोगों को हज यात्रा करने की मंजूरी दी गई जबकि 2019 में दुनिया भर से करीब 25 लाख लोगों ने हज यात्रा की थी। मुस्लिमों के लिए हज यात्रा को इस्लाम में काफी जरुरी माना गया है।
इस साल हज यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए नए सर्कुलर के मुताबिक हज यात्रा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। अब हज यात्रा पर जाने की इच्छा रखने वाला व्यक्ति 22 अप्रैल तक हज कमेटी की वेबसाइट पर आवेदन कर सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...