रविवार, 3 अप्रैल 2022

प्रेस वार्ता, गोयल ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर बात की

प्रेस वार्ता, गोयल ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर बात की   

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को एक प्रेस वार्ता में भारत की अर्थव्यवस्था पर बात की और इस दौरान हाल ही में आई फिल्म आरआरआर का जिक्र भी किया। गोयल ने कहा, ‘मुझे पता चला है कि आरआरआर फिल्म शायद इस देश की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है और 750 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। इसी तरह, मुझे लगता है कि भारत की अर्थव्यवस्था भी एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है।’ पीयूष गोयल वित्त वर्ष 2021-22 के लिए निर्यात का आंकड़ा 418 अरब डॉलर पर पहुंचने को लेकर बोल रहे थे।

बीती 23 मार्च को देश ने 400 अरब डॉलर के निर्यात के आंकड़े को पार कर लिया था। भारत ने सबसे ज्यादा निर्यात अमेरिका को किया है। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), चीन, बांग्लादेश और नीदरलैंड रहे। निर्यात का आंकड़ा 400 अरब डॉलर से ऊपर पहुंचने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताया था। उन्होंने कहा था कि यह आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में एक अहम मील का पत्थर है। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी का असर शांत होने के बाद अर्थव्यवस्था में तेज सुधार देखने को मिला है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...