शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022

101 किलो चांदी से बना दरवाजा चढ़ाया: आस्था

101 किलो चांदी से बना दरवाजा चढ़ाया: आस्था

सत्येंद्र पंवार
मिर्जापुर। मिर्जापुर के विंध्याचल में स्थित प्रसिद्ध मां विंध्यवासनी मंदिर में एक भक्त ने मनोकामना पूरी होने पर 101 किलो चांदी से बना दरवाजा चढ़ाया। मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश द्वार पर इस चांदी के दरवाजे को वैदिक मंत्रोच्चार के बाद मुख्य द्वार पर स्थापित किया गया। इसकी कीमत 80 लाख रुपये आंकी गई है‌‌। यह दरवाजा सवा पांच फीट लंबा और दो फीट चौड़ा है। इसे राजस्थान से बनवाया गया है। चांदी के दरवाजे को लगाने के लिए राजस्थान के झुंझुनू जिले से पांच कारीगर भी लाए गए थे। मंदिर में जहां चांदी का दरवाजा लगाया गया। 
वहां पहले पीतल का गेट लगा था। इस मौके पर माता विंध्यवासिनी के दरबार में विशेष पूजन अर्चन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। भक्त संजय चौधरी ने बताया कि वह करीब 25 सालों से रांची से विंध्याचल आ रहे हैं। संजय दोनों नवरात्रि में सपरिवार माता विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के लिए आते हैं। नवरात्रि के दौरान ही उन्होंने मन में संकल्प लिया कि एक दिन माता के गर्भ गृह में चांदी का दरवाजा लगवाएंगे। संजय ने कहा कि मां के आशीर्वाद से चांदी का द्वार लगवाने का संकल्प पूरा हुआ। बता दें, पिछले साल अगस्त महीने में बिहार के एक मंत्री ने मां विध्यवासिनी को एक किलो के सोने का मुकुट और चरण दान किया था। इसकी कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई थी। विध्यवासिनी दरबार लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां आम दिनों में भी हजारों की संख्या में दर्शन-पूजन के लिए भक्त पहुंचते हैं और अपनी मनोकामना पूरी होने की कामना करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...