गुरुवार, 28 अप्रैल 2022

गुलकंद का सेवन, गर्मी से पा सकते हैं राहत

गुलकंद का सेवन, गर्मी से पा सकते हैं राहत

सरस्वती  उपाध्याय 
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी गुलकंद का सेवन किया है। बता दें कि गुलकंद का सेवन करके आप गर्मी से तो राहत पा ही सकते हैं साथ ही कई तरह की दिक्कतों से भी निजात पा सकते हैं। गुलकंद (Gulkand) का सेवन दूध के साथ भी किया जा सकता है और इसको आप सीधे तौर पर भी खा सकते हैं।
वैसे विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर होने के कारण जहां दूध को प्रोटीन का बेस्ट सोर्स माना जाता है। वहीं गुलाब के फूलों से बना गुलकंद खाना भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।इसलिए दूध के साथ गुलकंद का सेवन करने से इसके फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। आइये thehealthsite के अनुसार जानते हैं गुलकंद के फायदों के बारे में।
एसिडिटी से मिलेगी राहत
पेट में गैस, कब्ज और एसिडिटी से निजात पाने के लिए दूध के साथ गुलकंद का सेवन काफी कारगर नुस्खा होता है। दूध में गुलकंद मिलाकर पीने से पेट की सभी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। ये गट बैक्टिरिया को बढ़ाने में मददगार है और आंतों की कार्य प्रणाली को प्रॉपर तरह से काम करने के लिए भी मदद करता है। आप गुलकंद को सीधे तौर पर भी खा सकते हैं।

एनर्जी देता है
गुलकंद का सेवन करने से आपका एनर्जी लेवल बूस्ट होता है क्योंकि इसमें चीनी की मात्रा काफी होती है। जिससे आप दिन भर स्फूर्ति का अनुभव करते हैं। इतना ही नहीं गुलकंद खाने से आंखों की रोशनी भी तेज होती है।
अच्छी नींद लाने में मददगार है
आजकल की बिजी दिनचर्या में काम के प्रेशर की वजह से तनाव होना काफी आम बात हो गई है। हालांकि गुलकंद की तासीर ठंडी होने के कारण इसका सेवन करने से दिमाग की नसों को आराम मिलने लगता है और आपका स्ट्रैस चुटकियों में गायब हो सकता है। जिससे अच्छी और सुकून भरी नींद आना काफी आसान हो जाता है।
पिम्पल्स से पाएं निजात
गर्मी के मौसम में धूप, धूल और मिट्टी की वजह से चेहरे पर पिम्पल्स होना काफी कॉमन प्राब्लम होती है। ऐसे में गुलकंद का सेवन करने से आपको पिम्पल्स से छुटकारा मिलने लगता है। दरअसल गुलकंद एंटी-बैक्टिरियल और एंटी-वायरल तत्वों से भरपूर होता है, जो पिम्पल्स या एक्ने मार्क्स को कम करने में मदद करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...