शनिवार, 2 अप्रैल 2022

'विशेष संचारी रोग नियंत्रण' अभियान का शुभारंभ

'विशेष संचारी रोग नियंत्रण' अभियान का शुभारंभ  

बृजेश केसरवानी             
प्रयागराज। जिले में शनिवार को चन्द्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर तीन पर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अभियान का शुभारंभ शहर उत्तरी से विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की संयुक्त जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर की। सभी ने संचारी रोग पर नियंत्रण के लिए शपथ ली और कार्यक्रम में फाइलेरिया मरीजों को दवा व किट का वितरण किया। समुदाय को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर फागिंग मशीन व लार्वा साइडर पंप आदि उपकरणों को रखा गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरके श्रीवास्तव ने किया व अध्यक्षता जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह ने की। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.  नानक सरन, एडी मण्डल डॉ. विमलेंदु शेखर, मुख्य विकास अधिकारी शिपु गिरि, नगर आयुक्त श्री रवि रंजन, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने अभियान को किसी प्रकार अतर्विभागीय समन्वय से सफल बनाया जाएगा, संबन्धित तैयारियों पर गोष्ठी व परिचर्चा की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...