शनिवार, 2 अप्रैल 2022

प्रयागराज में दिखा 'रमजान' का चांद, मुबारकबाद

प्रयागराज में दिखा 'रमजान' का चांद, मुबारकबाद   


बृजेश केसरवानी                 

प्रयागराज। शनिवार को जनपद में रमजान का चांद दिखाई दिया। रमजानुल मुबारक महीने का चांद दिखते ही लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। चौक स्थित जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शहीद रईस अख्तर हबीबी ने रमजान के चांद की तस्दीक की। इसी के साथ ही इबादतों के दौर का आगाज हो गया है। इसके साथ ही मस्जिदों में नमाज-ए-तरावीह का दौर भी शुरू हो गया। जो ईद का चांद दिखने तक जारी रहेगा।

रविवार को सहरी खाकर लोग पहला रोजा रखेंगे। माहे रमजान शुरू होते ही मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में रौनक बढ़ जाती थी, पुराने शहर के इलाकों के बाजार भी जगमगा उठे। रोजा रखने के लिए लोग सहरी और इफ्तारी के सामान की खरीदारी देर रात तक होती रही। आज मुख्य रूप से बाजारों में विभिन्न प्रकार की खजूर, लच्छे, फल, चिप्स, आदि की खरीदारी के साथ नमाज के लिए टोपियां भी खरीदीं गईं। पुराने शहर के रोशन बाग चौक नक्खास कोना आदि क्षेत्रों में लोग अपनी जरूरत के मुताबिक खरीदारी कर रहे थे। इन क्षेत्रों में सिंवई, लच्छे व खजूर के अलावा विभिन्न प्रकार की आकर्षक टोपियों की दुकाने सजी थीं

रमजान का महीना सभी मुसलमानों के लिए बरकत माना जाता है। रमजान को रमदान भी कहते हैं। रमजान इस्लामी कैलेण्डर का नवां महीना है। रमजान के महीने में लोग रोजे रखने, रात में तरावीह की नमाज पढऩा और कुरान तिलावत करना शामिल है। मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं और सूरज निकलने से लेकर डूबने तक कुछ नहीं खाते पीते हैं। इसके साथ में महीने भर इबादत करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...