शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022

सीमेंट प्लांट में गोलीबारी, 8 की मौंत, 11 घायल

सीमेंट प्लांट में गोलीबारी, 8 की मौंत, 11 घायल    

सुनील श्रीवास्तव     

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको में हिडाल्गो प्रांत के तुला शहर में क्रूज अजुल सीमेंट प्लांट में गोलीबारी हुई। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।शहर के गवर्नर उमर फयाद मेनेसेस ने बताया कि बुधवार तड़के कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने प्लांट पर कब्जा करने कोशिश की। जब यहां काम करने वाले वर्कर्स ने उनका विरोध किया तो गोलीबारी शुरू हो गई।उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर लिखा- मैं तुला शहर में क्रूज अजुल प्लांट में हुई झड़प की कड़ी निंदा करता हूं, ताजा जानकारी के मुताबिक, आठ लोगों की मौत हो गई है। 11 घायल हो गए और नौ को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। एक अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ये एक गैंगवार था। अभी तक इस गोलीबारी की असल वजह पता नहीं चल पाई है। माना जा रहा है कि गैंगवार को बदले की भावना के चलते अंजाम दिया गया है।

गैंगवार पहले भी हुआ था...
मार्च में, सेंट्रल मेक्सिको में 19 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना मिचोआकन राज्य के लास तिनाजस में एक फंक्शन के दौरान हुई। गोलीबारी में मरने वालों में से 16 पुरुष और तीन महिलाएं हैं। गोलीबारी में कई लोग घायल भी हुए थे। वहीं, फरवरी में भी मिचोआकन में एक बड़ा हमला हुआ था, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों का कहना है कि यह हमला दो गैंग्स के बीच चल रहे विवाद की वजह से हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...