शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022

रोष: असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को खंडित किया

रोष: असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को खंडित किया

भानु प्रताप उपाध्याय
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार को माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। यहां बधाई खुर्द गांव में जाहरवीर गोगा म्हाड़ी मूर्ति को खंडित कर दिया गया। घटना से लोगों में रोष फैल गया। सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और नई मूर्ति स्थापित कराने की मांग की।
वहीं, पुलिस ने शाम तक नई मूर्ति लगवाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। जानकारी के अनुसार गांव बधाई खुर्द में आबादी क्षेत्र से कुछ दूरी पर जाहरवीर गोगा म्हाड़ी का मंदिर हैं। कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर में मूर्ति को खंडित कर दिया।
सुबह ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी लगी तो ग्रामीणों में रोष फैल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा के अनुसार मंदिर खेतों की तरफ बना हुआ है। इसलिए रात में मंदिर में कोई नहीं रहता है। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जाहरवीर गोगा की मूर्ति को खंडित कर दिया गया है। बताया कि शरारती तत्वों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। श्रदद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए तुरंत नई मूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही नई मूर्ति की स्थापित की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...