सोमवार, 11 अप्रैल 2022

समुद्र तट पर दिखा इंसान की तरह होंठों वाला जीव

समुद्र तट पर दिखा इंसान की तरह होंठों वाला जीव  

सुनील श्रीवास्तव 
सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई समुद्र तट पर हाल ही में एक ऐसा जीव दिखा है। जिसके होंठ इंसान की तरह दिखते हैं। इस विचित्र एलियन जैसा प्राणी को सबसे पहले एक स्थानीय जॉगर ने देखा। 
ड्रू लैम्बर्ट 5 अप्रैल को बोंडी बीच पर थे, जॉगिंग के दौरान उन्होंने एक असामान्य जीव देखा। समुद्री शैवाल जैसा दिखने वाले मलबे में पड़ा हुआ, विचित्र जीव हैरान करने वाला था। लैम्बर्ट के अनुसार वह लगभग आधा मीटर लंबा था और उसके होंठ मानव और शार्क जैसी त्वचा के समान थे।
उन्होंने बताया कि वे इस जगह पर 20 साल से रह रहे हैं, लेकिन पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। जॉगर ने फेसबुक पर इसका एक वीडियो पोस्ट कर लोगों से इस जीव की पहचान करने में मदद की अपील की है। 
सी लाइफ सिडनी एक्वेरियम के एक पर्यवेक्षक लेटिटिया हन्नान के मुताबिक यह कॉफिन रे है‌। जिसे ऑस्ट्रेलियन नम्बफिश के नाम से भी जाना जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...