शनिवार, 9 अप्रैल 2022

केंद्रशासित प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी: सीएम

केंद्रशासित प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी: सीएम 

इकबाल अंसारी      

पुड्डुचेरी। पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने शनिवार को कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में जमीन हथियाने, गांजा व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री, अपहरण, हत्या, चोरी और डकैती की की घटनाएं आम हो रही हैं।

नारायणसामी ने आरोप लगाया कि पंजीकरण विभाग की सहायता से फ्रांसीसी नागरिकों की जमीन जाली दस्तावेजों के साथ हड़पी जा रही है। उन्होंने एल्लायम्म कोइल स्ट्रीट में अपने निवास के पास एक फ्रांसीसी नागरिक की जमीन हड़पे जाने की घटना की जानकारी भी दी।उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से मौखिक आदेश दिये जा रहे हैं कि मामले की जांच न की जाए। नारायणसामी ने बताया कि संपत्ति हड़पने में मदद न करने वाले एक उप- पंजीयक की पहले ही संदिग्ध हालात में मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने घटना में एक निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि मामले को सीबीआई के सुपुर्द कर देना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...