शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022

7 सीटर एमपीवी अर्टिगा फेसलिफ्ट कार लॉन्च की

7 सीटर एमपीवी अर्टिगा फेसलिफ्ट कार लॉन्च की 

अकांशु उपाध्याय           

नई दिल्ली। देश की विश्वसनीय कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने सबसे सस्ती 7 सीटर एमपीवी अर्टिगा फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है। मारुति सुजुकी के अनुसार 2022 Maruti Ertनई Ertiga चार ट्रिम्स और 11 ब्रॉड वेरिएंट्स में उपलब्ध है। VXi, ZXi और ZXi+ पर तीन ऑटोमैटिक विकल्प उपलब्ध हैं, जबकि CNG भी दो वेरिएंट में उपलब्ध है। नई अर्टिगा 7 कलर ऑप्शन के साथ आएगी, जिसमें पर्ल आर्कटिक व्हाइट, स्प्लेंडिड सिल्वर, पर्ल डिग्निटी ब्राउन, मैग्मा ग्रे, ऑबर्न रेड, प्राइम ऑक्सफोर्ड ब्लू और मिडनाइट ब्लैक शेड्स शामिल हैं। मारुति सुजुकी अर्टिगा 2022 में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए के-सीरीज 1.5-लीटर डुअल वीवीटी इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन पहले से ज्यादा माइलेज के साथ आएगा। इसे फाइव-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कार में पैडल शिफ्टर्स भी उपलब्ध हैं। नई अर्टिगा की दूसरी और तीसरी रो में स्प्लिट फोल्डिंग सीटें भी उपलब्ध कराई गई हैं। 

Ertiga को पहली बार 2012 में भारत में लॉन्च किया गया था। पिछले एक दशक में यह भारत की पॉपुलर कार में शामिल हो गई है। यह देश में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में शामिल रहती है। अब तक अर्टिगा की सात लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। कंपनी-फिटेड सीएनजी ऑप्शन मिलने की वजह से यह खरीदारों की पहली पसंद में से एक है। हालांकि, इसकी पॉपुलेरिटी का सबसे बड़ा कारण इसकी सस्ती कीमत और बड़ा केबिन है। कंपनी इन सुविधाओं को जारी रखते हुए नई अर्टिगा में एडवांस फीचर्स और डिजाइन को अपडेट किया है। iga फेसलिफ्ट के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.35 लाख रुपये और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत एक्स शोरूम 12.79 लाख रुपये होगी। इसके साथ ही अपडेट अर्टिगा में आपको कई एडवांस फीचर्स और टेक्नोलॉजी मिलेगी। इसके अलावा कार के लुक की बात करें तो इसे स्पोर्टी बनाने के लिए भी कई बदलाव किए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...