गुरुवार, 7 अप्रैल 2022

आईपीएस के 6 अधिकारियों का पदस्थापन किया

आईपीएस के 6 अधिकारियों का पदस्थापन किया    

रांची। झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के छ: अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया हैं। इस संबंध में गृह विभाग ने बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी कर दी। गृह विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार जैप-1 के समादेष्टा अनीश गुप्ता को प्रोन्नति देते हुए रांची प्रक्षेत्र के डीआईजी बनाया गया है। जबकि प्रतीक्षारत अजय लिंडा को प्रोन्नति देते हुए डीआईजी कोल्हान चाईबासा के पद पर पदस्थापित किया गया है। प्रतीक्षारत दीपक कुमार सिन्हा को भी प्रोन्नति देते हुए डीआईजी गृह रक्षा वाहिनी और शम्ब तबरेज को डीआईजी बजट के पद पर पदस्थापित किया गया है। एसडीपीओ मेदिनीनगर सदर के. विजय शंकर को सिटी एसपी जमशेदपुर और सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली रांची मुकेश कुमार लुणायत को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर बनाया गया है।

प्रतीक्षारत दीपक कुमार सिन्हा को भी प्रोन्नति देते हुए डीआईजी गृह रक्षा वाहिनी और शम्ब तबरेज को डीआईजी बजट के पद पर पदस्थापित किया गया है।एसडीपीओ मेदिनीनगर सदर के. विजय शंकर को सिटी एसपी जमशेदपुर और सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली रांची मुकेश कुमार लुणायत को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...