गुरुवार, 28 अप्रैल 2022

पत्नी को पत्र लिखकर तलाक दिया: दुखद

पत्नी को पत्र लिखकर तलाक दिया: दुखद

अंकुर कुमार       
लखनऊ/बर्लिन। राजधानी लखनऊ में में ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है। आरोप है कि मनचाहा दहेज न मिला तो पत्नी को एक साल बाद मायके भेज दिया। इसके बाद जर्मनी में रह रहे शौहर ने अपनी पत्नी को पत्र लिखकर तीन बार तलाक दे दिया। साथ ही यह लिखा कि अब उनका कोई रिश्ता नहीं है। यह देख पत्नी दंग रह गई। पीड़िता और परिवारीजनों ने ससुराल में जाकर मिन्नतें की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद विवाहिता ने विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, विक्रांतखंड निवासी महिला की शादी 4 फरवरी 2021को नवी मुंबई निवासी करीम मकबूल से हुई थी। महिला के अनुसार, शादी के समय करीब 12 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए गए थे। पीड़िता ने बताया कि विदा होकर वह जब ससुराल पहुंची तो पहले दिन से ही उसे कम दहेज लाने पर ताने दिए जाने लगे थे। लेकिन वह किसी तरह से ससुराल में रहती रही। पीड़िता ने आगे बताया कि पति करीम मकबूल के साथ उसके माता-पिता भी अपशब्द कहते थे। आपत्ति करने पर उसे पीटा जाता था। शादी के कुछ दिनों बाद ही करीम मकबूल नौकरी करने के लिए जर्मनी चला गया था।
उसके जाने के बाद सास-ससुर की प्रताड़ना बढ़ गई थी। उसे जबरन मायके भेजा गया था। 16 अप्रैल को उसे एक खत मिला जो पति की तरफ से आया था।  खत में करीम मकबूल ने महिला से रिश्ता तोड़ते हुए तलाक देने की बात लिखी थी। उसे पढ़कर महिला सदमे में चली गई। परिवार वालों को जब खत के बारे में पता चला तो उन्होंने रिश्ता बचाने के लिए कई प्रयास किए। लेकिन करीम और उसके परिवार वाले कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। प्रभारी निरीक्षक डॉ. आशीष मिश्र के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर करीम मकबूल और उसके मां-बाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...