शनिवार, 2 अप्रैल 2022

भारतीय बाजार में 14 को पेश होगी 'होंडा सिटी'

भारतीय बाजार में 14 को पेश होगी 'होंडा सिटी'  

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। मुकाबले बीते महीने बढ़त दर्ज की गयी है। कंपनी ने बीते वित्तीय वर्ष 2021 के चौथे तिमाही में 21,538 यूनिट की बिक्री की है और पिछले साल के चौथे तिमाही के मुकाबले 2,665 यूनिट की वृद्धि दर्ज की गयी है जो 12.37% की वृद्धि है। होंडा ने भारतीय बाजार में नई सिटी सेडान को पेश करने की तारीख का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2022 में घरेलू बाजार में 85,609 यूनिट की बिक्री की है यह वित्तीय वर्ष 2021 के 82,074 यूनिट के मुकाबले 4.3% की बढ़त दर्ज की गयी है।
कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2022 में 19,401 यूनिट एक्सपोर्ट की है। यह वित्तीय वर्ष 2021 के 5,131 यूनिट के मुकाबले 1,174 यूनिट की बढ़त दर्ज की गयी है। वहीं फरवरी 2022 के 2,337 यूनिट के मुकाबले 4% की गिरावट दर्ज की गयी है। कंपनी ने घरेलू बाजार में बिक्री को बढ़ाने के लिए कई डिस्काउंट दिए थे। लेकिन इसके बावजूद लाभ नहीं मिल पाया है।
होंडा सिटी हाइब्रिड मॉडल को आधिकारिक रूप से 14 अप्रैल को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। यह होंडा की इस साल की सबसे बड़ी लॉन्च होने वाली है। वर्तमान में होंडा सिटी को पेट्रोल और डीजल वैरिएंट में उपलब्ध किया गया है। बता दें कि होंडा सिटी हाइब्रिड को इस साल फरवरी में लॉन्च किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के प्रतिबंधों के चलते लॉन्च को टाल दिया गया।
भारत में सिटी हाइब्रिड को पेश करने के बाद इसे मई में लॉन्च किया जाएगा। होंडा हाइब्रिड को कंपनी की सेंसिंग तकनीक के साथ पेश किया जा सकता है। वर्तमान में होंडा इस तकनीक का उपयोग अपनी हाइब्रिड कारों के वैश्विक मॉडलों में कर रही है। होंडा की सेंसिंग तकनीक सुरक्षा फीचर्स का एक पैकेज है जिसमें अडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, ऑटो हाई बीम असिस्ट, इमरजेंसी ब्रेकिंग समेत कई तरह के सुरक्षा फीचर्स को शामिल किया गया है।
यह भारत में होंडा की पहली ऐसी कार होगी जो कई तरह के सेफ्टी फीचर्स से भरपूर होगी। इसके चलते होंडा सिटी हाइब्रिड की कीमत भी इसके अन्य वैरिएंट के मुकाबले अधिक होगी। कंपनी इसे भारत में सिटी सेडान के टॉप वैरिएंट के तौर पर बेचे सकती है। नई होंडा सिटी का इंजन बेहद खास होने वाला है। यह एक हाइब्रिड इंजन है जिसमें होंडा की i-MMD हाइब्रिड तकनीक का उपयोग किया गया है।
 क्रॉसओवर एसयूवी होंडा एचआर-वी का टीजर जारी किया है। कंपनी अपनी नई एसयूवी का खुलासा 4 अप्रैल को करने वाली है जिसके बाद इसे न्यूयॉर्क ऑटो शो 2022 में लॉन्च किया जाएगा। जारी की गई टीजर की तस्वीर में होंडा HR-V के एलईडी टेललाइट और बैजिंग को दिखाया गया है।
टीजर तस्वीर के अलावा होंडा ने आगामी क्रॉसओवर एसयूवी के बारे किसी भी जानकारी खुलासा नहीं किया है। हालांकि, कंपनी ने जनवरी 2022 में इस एसयूवी का स्केच जारी किया था जिसमें इस एसयूवी की डिजाइन की जानकारी सामने आई थी। डिजाइन स्केच के अनुसार, होंडा एचआर-वी में एक नया फ्रंट ग्रिल दिया गया है जो कंपनी के सिग्नेचर ग्रिल से बिलकुल अलग है। इसके अलावा, कार में बड़ा एयरडैम दिया गया है जिसपर मेश डिजाइन ग्रिल है।
कंपनी की बिक्री में हर महीने लगातार गिरावट दर्ज हो रही है और इसका बड़ा कारण कंपनी लोकप्रिय सेगमेंट में मौजूद नहीं है और ऐसे में बिक्री में कमी आ रही है। अब कंपनी कई मॉडल्स को लेकर आ रही है अब देखना होगा बिक्री कितनी बेहतर होती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...