बुधवार, 13 अप्रैल 2022

भारत में बुलेट ट्रैन चलाने की तैयारी, परियोजना

भारत में बुलेट ट्रैन चलाने की तैयारी, परियोजना   

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। भारत में जल्द ही बुलेट ट्रैन चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जापान की अत्याधुनिक और हाईस्पीड शिंकानसेन ट्रेन को भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल भारत के तापमान, धूल और भार के हिसाब से बदलाव किया जा रहा है। कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सतीश अग्निहोत्री ने कहा कि बुलेट ट्रेन का सबसे पहला ट्रायल 2026 तक गुजरात के सूरत-बिलीमोरा खंड पर शुरू किया जाएगा। देश में पहली बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद के बीच दौड़ेगी। अग्निहोत्री ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद के बीच कुल 502 किलोमीटर लंबी हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसमें से गुजरात राज्य के भीतर 352 किलोमीटर की पटरी बिछाई जानी है। इसके लिए 98.7 फीसदी भूमि अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया गया है।
सूरत-नवसारी खंड पर बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद सतीश अग्निहोत्री ने पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना का काम सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इस मौके पर जापान के राजदूत सातोसी सिजुकी भी मौजूद थे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को प्रतिदिन परियोजना की कार्य प्रगति रिपोर्ट भेजी जाती है।
अग्निहोत्री ने एक सवाल के जवाब में दावा किया कि। सूरत-बिलीमोरा (48 किलोमीटर) खंड पर दिसंबर 2026 में बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू हो जाएगा। अग्निहोत्री ने बताया कि बुलेट ट्रेन परियोजना में वर्तमान में 20 हजार लोग नौकरी कर रहे हैं। जल्द एक लाख लोग इस परियोजना में नौकरी करेंगे। उन्होंने बताया कि मेक इन इंडिया के तहत सभी परियोजनाओं के ठेके भारतीय कंपनियों को दिए गए हैं। नर्मदा ब्रिज, माही ब्रिज, ताप्ती ब्रिज व साबरमती ब्रिज पर वेल फाउंडेशन पर काम चल रहा है। इसके अलावा वापी-साबरमती तक सभी आठ बुलेट ट्रेन स्टेशनों पर निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में हैं।
सतीश अग्निहोत्री ने बताया कि जापान की तकनीकी, रोलिंग स्टॉक व सिग्नल सिस्टम होने के कारण बुलेट ट्रेन कभी भी दुर्घटनाग्रस्त नहीं होगी। इस तकनीक को क्रैश एवॉयडेंस सिस्टम कहा जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...