सोमवार, 25 अप्रैल 2022

5वें स्थान पर पहुंचे अडानी, बॉरेन को छोड़ा पीछे

5वें स्थान पर पहुंचे अडानी, बॉरेन को छोड़ा पीछे 

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, 123 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ गौतम अडानी 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि, पहले से इस नंबर पर मौजूद बॉरेन वफे 121.7 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ छठे स्थान पर खिसक गए हैं।
दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की सूची में भारतीयों का दबदबा कायम है और इसमें शामिल दो भारतीय उद्योगपति लगातार ऊपर बढ़ते जा रहे हैं। एशिया के सबसे अमीर अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी एक और उपलब्धि हासिल करते हुए शीर्ष अरबपतियों की इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर जा पहुंचे हैं। उन्होंने पहले इस पायदान पर काबिज बॉरेन वफे को पीछे छोड़ दिया है। वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं।
गौतम अडानी लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे हैं। दुनियाभर के अरबपतियों में भारतीयों का झंडा बुलंद करते हुए वह अब पांचवे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, 123 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अडानी पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि पहले से इस नंबर पर मौजूद बॉरेन वफे 121.7 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ छठे स्थान पर खिसक गए हैं। अब अडानी से आगे दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क, अमेजन के जेफ बेजोस, बर्नार्ड अरनॉल्ट और बिल गेट्स रह गए हैं। माक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स से गौतम अडानी महज सात अरब डॉलर पीछे हैं। 
एक ओर जहां गौतम अडानी अरबपतियों की सूची में लंबी छलांग लगा रहे हैं, तो इसमें शामिल दूसरे भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी भी अपनी हैसियत को बढ़ाते जा रहे हैं। मुकेश अंबानी 103.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, फेसबुक के मार्क जकरबर्ग लगातर नीचे खिसकते जा रहे हैं। टॉप-10 की सूची से तो वह पहले ही बाहर हो गए थे, अब उनकी संपत्ति और भी कम हो गई है और 66.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ जकरबर्ग 19वें पायदान पर खिसक गए हैं। 
दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में पहले स्थान पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का कब्जा बरकरार है। मस्क 269.7 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले स्थान पर पांव जमाए हुए हैं। वहीं 170.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमेजन के जेफ बेजोर दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। फ्रांस के उद्योगपति बर्नार्ड अरनॉल्ट 166.8 अरब डॉलर और माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स 130.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर काबिज हैं। अन्य अरबपतियों की बात करें तो लैरी एलिसन 107.6 अरब डॉलर के साथ सातवें स्थान पर, लैरी पेज 102.4 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ नौवें और सर्गेई ब्रिन 98.5 अरब डॉलर के साथ दसवें पायदान पर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...