शनिवार, 9 अप्रैल 2022

लोडिंग वाहन के पलटने से 1 की मौंत, 28 घायल

लोडिंग वाहन के पलटने से 1 की मौंत, 28 घायल   

मनोज सिंह ठाकुर              

अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र की प्राणपुर घाटी में शनिवार को एक लोडिंग वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला की मौंत हो गई और 28 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी घायल उत्तर-प्रदेश के ललितपुर जिले की तालबेहट जनपद के सेरबास गांव से विदिशा जिले के कुरवाई में फसल कटाई की मजदूरी करने आए थे। सभी लोडिंग वाहन में सवार होकर कुरवाई से अपने गांव के लिए लौट रहे थे। 

इसी दौरान चंदेरी थाना क्षेत्र की प्राणपुर घाटी पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गाड़ी में सवार 54 वर्षीय द्रोबाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सभी घायल आदिवासी समुदाय के हैं। घायलों में महिला एवं बच्चे भी शामिल हैं। चंदेरी एसडीओपी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि लोडिंग वाहन में करीब 29 लोग सवार थे। इनमें 6-7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी लोगों को मामूली चोट आईं हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...