रविवार, 20 मार्च 2022

कलह: कलयुगी बेटे ने माता-पिता को घायल किया

कलह: कलयुगी बेटे ने माता-पिता को घायल किया

पंकज कपूर    
खटीमा। उधमसिंह नगर के खटीमा से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पारिवारिक कलह के चलते एक कलयुगी बेटे ने अपने माता-पिता को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। बुजुर्ग पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बुजुर्ग माता अभी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार देर रात श्रीपुर बिचवा के 70 वर्षीय धर्म सिंह बोरा की अपने बेटे लक्ष्मण सिंह बोरा के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। 
विवाद इतना बढ़ गया कि लक्ष्मण ने अपने पिता को डंडे से पीटना शुरु कर दिया, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई। बीच- बचाव करने पहुंची मां भवानी देवी को भी आरोपी बेटे ने डंडे से पीट दिया। आसपास के लोगों ने दोनों को घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने धर्म सिंह बोरा को मृत घोषित कर दिया। घायल भवानी देवी का इलाज अभी चल रहा है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी लक्ष्मण नशे का आदी है वह रोज अपने घर में मारपीट करता रहता है। सीओ बीएस भंडारी ने बताया कि इस मामले में मृतक के दूसरे बेटे श्याम सिंह बोरा की तहरीर पर लक्ष्मण सिंह बोरा के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कौशाम्बी: 'मतदाता जागरूकता' अभियान चलाया

कौशाम्बी: 'मतदाता जागरूकता' अभियान चलाया डॉ रिज़वी डिग्री कॉलेज के तत्वाधान में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान     कौशाम्बी। करारी...