शनिवार, 5 मार्च 2022

ब्रह्मोस मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफल परीक्षण

ब्रह्मोस मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफल परीक्षण   

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफल परीक्षण किया है। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने सटीक निशाने पर हमला करने में सफलता हासिल की है। बता दें कि यह ब्रह्मोस मिसाइल का एक एडवांस वर्जन है। इसमें कई अपडेशन किए गए हैं। अपडेशन के बाद इसकी मारक क्षमता और ज्यादा बढ़ गई है। भारत के इस सफल परीक्षण को आत्मनिर्भर भारत मिशन की सफलता के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है।

बता दें कि ब्रह्मोस मिसाइल का समुद्री वैरिएंट्स आईएनसी विशाखापत्तनम के मिलकर दुश्मन की नींद हराम कर देगा। समुद्र से दागने के लिए ब्रह्मोस मिसाइल के चार वैरिएंट्स हैं। पहला- युद्धपोत से दागा जाने वाला एंटी-शिप वैरिएंट, दूसरा युद्धपोत से दागा जाने वाला लैंड-अटैक वैरिएंट। ये दोनों ही वैरिएंट भारतीय नौसेना में पहले से ऑपरेशनल हैं। तीसरा- पनडुब्बी से दागा जाने वाला एंटी-शिप वैरिएंट और चौथा- पनडुब्बी से दागा जाने वाला लैंड-अटैक वैरिएंट।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...