सोमवार, 28 मार्च 2022

झांसी: 'जिला तैराक संघ' की सामान्य बैठक संपन्न

झांसी: 'जिला तैराक संघ' की सामान्य बैठक संपन्न    

नीरज जैन               
झांसी। सोमवार को जिला तैराक संघ की सामान्य बैठक संरक्षक पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की अध्यक्षता, संघ उपाध्यक्ष डॉ. निलय जैन के मुख्य आतिथ्य, जीवनधारा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार तिवारी तथा सचिव राजीव अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुई। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि झांसी में 50 मीटर तरणताल’ की आवश्यकता है। इसके लिए तैराक संघ को प्रयास करना चाहिए। डॉ . निलय जैन ने संघ की स्थापना से अभी तक की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए संस्थापक सदस्यों की भूमिका पर प्रकाश डाला, सचिय राजीव अग्रवाल ने तैराकी की गतिविधियों से अवगत कराते हुये कहा कि इस वर्ष भव्य तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार तिवारी के कहा कि प्रदेशीय एवं राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिताओं के लिए एक बड़े तरण ताल की आवश्यकता है। 
जिससे तैराक उचित तरीके से तैराकी का अभ्यास कर सकें। उन्होंने कहा कि एक वृहद तरण ताल के निर्माण हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा। करिष्ठ पत्रकार मोहन नेपाली ने उपस्थित पूर्व तैराकों से आह्वान किया से किया कि तैराक संघ को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग दें।
कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. प्रदीप कुमार तिवारी को रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा लगातार तीसरी बार मण्डल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति में सदस्य नामित करने पर शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष कपिल बिरसैनिया, समाजसेवी अतुल किलपन, व्यापारी नेता जय किशन प्रेमानी, डॉ.पीयूष नायक, सुदर्शन शिवहरे ने जिला तैराक संघ को पुनः सक्रिय करने हेतुअपने विचार प्रकट किये।
कवि पवन गुप्ता एवं सी.वी. राय तरुण ने काव्य पाठ कर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में काशीनाथ श्रृंगीऋषि, अनिल श्रीवास्तव ,संजय बबेले, रामबाबू वारी, डॉ.मनमोहन मनु राजकुमार बोहरे, बिवेक शर्मा, हरनारायण वारी , विजय यादव, अजय लाहौरी, रोहित अरोरा, सोम तिवारी, रामकुमार शर्मा, भरद किलेदार, राम प्रकाश शर्मा, अमित तिवारी, विजय यादव, किशोर कुमार मिश्रा, अशोक अग्रवाल आदि ने होली की शुभ कामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव मृत्युंजय नेपाली किया एवं अन्त में जिला तैराक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. निलय जैन ने सभी का आभार प्रकट किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...