भारत: 24 घंटे में कोरोना के 6,561 नए मामलें     

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6 हजार, 561 नए मामले सामने आए है। वहीं 14 हजार 947 लोग कोरोना से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6 हजार 561 नए मामले आए है। वहीं 14 हजार 947 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 142 लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल 5 लाख 14 हजार 388 लोग कोरोना से जान गंवा चुके है। वहीं एक्टिव मामलों की संख्या 77 हजार 152 है।

पिछले 24 घंटे में 14 हजार 947 स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4 करोड़ 23 लाख 53 हजार 620 हो गई है। देश में वैक्सीन की अब तक 178 करोड़ 02 लाख 63 हजार 222 डोज दी जा चुकी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 77 करोड़ 50 हजार 5 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 8 लाख 82 हज़ार 953 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।