गुरुवार, 24 मार्च 2022

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खाएं ये फूड्स, जानिए

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खाएं ये फूड्स, जानिए    

सरस्वती उपाध्याय                 

बढ़ती गर्मियों में सबसे ज्यादा समस्या डिहाइड्रेशन की होती है। ऐसे में हर किसी को अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा धान देने की आवश्यकता होती है। गर्मियों में हमें बड़ो से सलाह मिलती है कि अधिक से अधिक हाइड्रेटेड फूड्स खाने चाहिए। जिसमिने पानी की मात्रा ज्यादा हो। रोज कम से कम 8 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आप इन्हे खाएं – तरबूज, टमाटर, खीरा, स्ट्रॉबेरी आदि जैसे फूड्स शामिल हैं। आइए जानें पानी (Water) से भरपूर फूड्स।

टमाटर में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है। करी में इसका इस्तेमाल आमतौर से किया जाता है। टमाटर विटामिन-ए से भरपूर होता है। ये हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम करता है। ये आंखों की रोशनी में सुधार करता है। ये त्वचा को हेल्दी बनाए रखने का काम करता है‌। खीरा पानी से भरपूर होता है‌‌। इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है। इसमें पोटैशियम होता है। ये हीटस्ट्रोक को रोक सकता है। खीरा मस्तिष्क के लिए भी फायदेमंद है‌। दरअसल खीरे में फिसेटिन नामक एक एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होता है। ये मस्तिष्क के बेहतर कामकाज में मदद करता है।

वह कहावत है ना सेब में लगभग 80 प्रतिशत पानी होता है। ये विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। ये हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। ये एक बहुत ही स्वादिष्ट और गर्मी के मौसम में सबसे अधिक पसंद किए जाने फलों में एक है। तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है। ये हीटस्ट्रोक से लड़ने में मदद करता है। ये इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है‌‌। ये फल हृदय रोगों को रोकने में भी मदद करता है।

मशरूम विटामिन-बी2 और डी जैसे पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है। इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है। आप नियमित रूप से इस सब्जी का सेवन कर सकते हैं। ये थकान को कम करने में मदद करती है। स्ट्रॉबेरी पानी से भरपूर होती है। इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है। ये फाइबर, विटामिन सी, फोलेट और मैंगनीज से भरपूर होती हैं‌। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। ये सभी पोषक तत्व डायबिटीज, कैंसर और हृदय संबंधी समस्याओं जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...