शुक्रवार, 4 मार्च 2022

पुतिन के निकट सहयोगियों पर नए प्रतिबंध, घोषणा

पुतिन के निकट सहयोगियों पर नए प्रतिबंध, घोषणा   

अखिलेश पांडेय       

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने रूस के दिग्गज कारोबारियों और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निकट सहयोगियों पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यह कार्रवाई यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद उसे अलग थलग करने के लिए लगाए गए व्यापक प्रतिबंधों के तहत की गई है। इन प्रतिबंधों के दायरे में पुतिन के प्रेस सचिव दमित्री पेस्कोव और एलीशर बुरहानोविच उस्मानोव आए हैं, जो रूस के धनाड्यों में शामिल हैं और पुतिन के करीबी सहयोगी हैं। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि वह रूस के 19 व्यक्तियों और उसने परिवार के सदस्यों तथा निकट सहयोगियों पर वीजा प्रतिबंध भी लगा रहा है।

बाइडन ने उप राष्ट्रपति कमला हैरिस तथा मंत्रिमंडल के साथ बैठक की शुरुआत में कहा,” लक्ष्य पुतिन और रूस पर प्रभाव को अधिकतम करना तथा अपने पर, दुनिया भर में अपने मित्रों तथा सहयोगियों पर नुकसान को कम करना है।” व्हाइट हाउस ने कहा कि प्रतिबंध के बाद कुलीन वर्ग के लोग, और उनके परिजन अमेरिकी वित्तीय प्रणाली से कट जाएंगे। उस्मानोव और अन्य की अमेरिकी संपत्तियों के इस्तेमाल पर रोक लग जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...