शनिवार, 26 मार्च 2022

जापान में बिकने वाले खरबूजों की लाखों में कीमत

जापान में बिकने वाले खरबूजों की लाखों में कीमत  

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव         
नई दिल्ली/टोक्यो। भारत में आजकल खरबूजे और तरबूज का मौसम चल रहा है। इस मौसम में इनका भाव रेट 40 से ₹80 प्रति किलोग्राम के आस-पास होता है, लेकिन जापान में बिकने वाले खरबूजों की कीमत लाखों में है। दरअसल, जापान में हमेशा से खरबूजे को एक लग्जरी फ्रूट्स में माना गया है। वैसे सिर्फ खरबूजा ही नहीं, बल्कि दूसरे फल भी यहां काफी महंगे हैं।
सबसे पहले तो यह पढ़कर आपके दिमाग में ख्याल आया होगा कि ऐसे फल को खाने से अच्छा हीरा ही खरीद लें, कम से कम उसमें मुनाफा तो मिलेगा। लेकिन क्या आपको पता है, जापान में इस फल के लिए लोग नीलामी तक करवाते हैं।
भारत में लोग जहां एक-दूसरे के घर जाते हैं तो महंगे महंगे गिफ्ट ले जाते हैं, लेकिन वहीं जापान में लोग एक दूसरे को तोहफे के तौर पर फल देना पसंद करते हैं। अब आप सोच रहे होंगे की जापान में ऐसा क्या है कि फल इतने महंगे होते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसा कौन सा खरबूजा है जिसकी कीमत सोने से भी ज्यादा है।
दुनिया के सबसे महंगे फलों में शामिल इस फल का नाम है युबरी खरबूजा, लेकिन इस फल की खेती सिर्फ जापान में ही होती है। 
इसके साथ ही इस फल को दूसरे देशों में कम ही निर्यात किया जाता है। इस फल की सबसे खास बात यह है कि इस फल को सीधे सूरज की रोशनी में यानि कि सीधे खेत में नहीं उगाया जाता, बल्कि ग्रीन हाउस में उगाया जाता है।
दरअसल यहां के किसान फल के आकार को लेकर बहुत ध्यान देते हैं। अगर फल सही आकार का नहीं होता तो उसे इस्तेमाल में नहीं लाते हैं। उदाहरण के तौर पर होक्काइडो खरबूजे को तभी अच्छा माना जाता है, जब यह खरबूजा आकार में पूरी तरह से गोल दिखाई देता हो। इसके अलावा उसका वजन भी तय मानक में होना चाहिए। जापान में यही चीज दूसरे फलों के साथ भी लागू होती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...